खरगे-प्रियंका ने की बिहार के हर वोटर से मतदान करने की अपील
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करें और राज्य में परिवर्तन को एक नई दिशा दें।
श्री खरगे ने कहा, Þहमें एक ऐसे बिहार का निर्माण करना है जहाँ राज्य के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो, उन्हें बेरोजगारी और पलायन का दंश नहीं झेलना पड़े।
उन्होंने बिहार के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करें और 20 साल बाद प्रदेश को बदलाव की एक नई दिशा प्रदान करे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में युवा मतदाताओं से विशेष तौर पर आग्रह करते हुए कहा, मैं $खासकर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से दिल से अपील करता हूँ कि वो इस मौक़े को ना गँवाए और परिवर्तन के लिए अपने मताधिकार का •ारूर प्रयोग करे। वोट •ारूर करें और अपने मित्रों व परिवारजनों को भी प्रोत्साहित करें।
श्रीमती वाड्रा ने भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, Þबिहार के मेरे प्यारे भाइयों, बहनों, माताओं एवं युवाओं।
आज अपने हाथों से अपना भविष्य तय करने का दिन है। बड़ी संख्या में निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लीजिए। नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए, अपने लोकतंत्र, संविधान व वोट के अधिकार की रक्षा के लिए वोट कीजिए।










