Delhi Hindi India Marquee Slider

छह राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े

नयी दिल्ली 12 जनवरी : देश में पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, चंड़ीगढ़ और ओडिशा समेत छह राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े है।

हरियाणा में 37, चंड़ीगढ, में 18, ओडिशा में 15, तेलंगाना में छह, मिजोरम में चार तथा दादरा और नगर हवेली

और दमन और दीव में दो सक्रिय मामले बढ़े है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,584 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ चार लाख 79 हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 18,385 मरीज स्वस्थ हुए जिससे कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 11 हजार 294 हो गयी। सक्रिय मामले 5968 घटकर 2.16 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 167 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,51,327 हो गया है । देश में रिकवरी दर बढ़कर 96.49 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर 2.07 फीसदी रह गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.44 प्रतिशत है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत

अंडमान निकोबार ….17………4884…….62

आंध्र प्रदेश ………2550……..875456…7131

अरुणाचल प्रदेश …..63……..16658……56

असम ……………..2992……212579…1064

बिहार …………….4054…….250439…1439

चंडीगढ़ ………….259………..19756…..327

छत्तीसगढ़ ……….8550…….278029…3505

दादरा और नगर हवेली

और दमन और दीव..4………..3376……….2

दिल्ली …………..3354…….616461….10691

गोवा …………….799………50343……..749

गुजरात …………7695……..240517…..4347

हरियाणा………..2547……..259696…..2956

हिमाचल प्रदेश …874……….54686…….961

जम्मू कश्मीर …..1768……..118972……1911

झारखंड ………..1382……..114531……1048

कर्नाटक ……….9363……..906548…..12144

केरल ………….63547…….747389….3322

लद्दाख ………….183………..9311………127

मध्य प्रदेश ……7651……….237713….3718

महाराष्ट्र ……..53463…….1867988… 50101

मणिपुर ………477…………27851……..365

मेघालय ……..151………….13337…….143

मिजोरम………96……………4194………..9

नागालैंड …….108………….11795………84

ओडिशा …….1943………..328271…..1892

पुड्डुचेरी ……..304………..37535……….638

पंजाब ……..2858……….160920…….5447

राजस्थान ….6585………304104…….2736

सिक्किम ……322………..5538………..129

तमिलनाडु ….6971……..807744…..12228

तेलंगाना ……4524……..284217……1568

त्रिपुरा ……….49………… 32872…….388

उत्तराखंड ….2753………89446……..1578

उत्तर प्रदेश …10864……574312……8504

पं बंगाल ……7538…….543826…….9957

कुल ………216558….10111294…151327

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *