- Homepage
- Entertainment
- Bigg Boss 19 : प्रणित मोरे हुए बेघर? एलिमिनेशन में आया तगड़ा ट्विस्ट
Bigg Boss 19 : प्रणित मोरे हुए बेघर? एलिमिनेशन में आया तगड़ा ट्विस्ट
Eviction: घर के कैप्टन बनते ही’बिग बॉस 19′ में ‘वीकेंड का वार’ से पहले ही एक शॉकिंग एलिमिनेशन की खबर आई है। प्रणित मोर घर से बेघर हो गए हैं, जबकि वह अभी नए कैप्टन बने थे। प्रणित का एविक्शन फैंस को तगड़ा झटका देने वाला है।
बताया जा रहा है कि उन्हें हेल्थ रीजन से बाहर किया गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रणित को क्या परेशानी है। पर इस एविक्शन में एक ट्विस्ट है।
‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक, प्रणित मोरे को घर से बेघर कर दिया गया है, पर ट्विस्ट ये है कि उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि प्रणित को हेल्थ इशूज के कारण घर से बाहर किया गया है। वह सीक्रेट रूम में भेजे गए हैं, इसकी घरवालों को जानकारी नहीं है।










