- Homepage
- International
- तख्तापलट मामले में ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को 27 साल की स•ाा काटने का आदेश
तख्तापलट मामले में ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को 27 साल की स•ाा काटने का आदेश
ब्रासीलिया: ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को तख्तापलट की कोशिश की साजिश रचने के आरोप में 27 साल की जेल की सजा सुनायी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी बोल्सोनारो को 2022 में उनके बाद आने वाले राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा को हटाने की साजिश करने का दोषी पाया गया था.
बोल्सोनारो के वकीलों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया. इस सजा के खिलाफ अपील की गई लेकिन जस्टिस मोरेस ने फैसले को बरकरार रखा. जिससे आगे किसी भी अपील का दरवाजा बंद हो गया और पूरी 27 साल की सजा लागू हो गई.
सीएनएन के मुताबिक बोल्सोनारो शनिवार से ब्राजील के फेडरल पुलिस हेडक्वार्टर में कस्टडी में हैं. अधिकारियों ने उन्हें कोर्ट के आदेश पर उनके एंकल मॉनिटर (कैदियों की निगरानी के लिए विशेष उपकरण) से छेड़छाड़ करने के आरोप में हिरासत में लिया था. जस्टिस मोरेस ने मंगलवार को कहा कि बोल्सोनारो अपनी सजा पुलिस हेडक्वार्टर में काटेंगे.
पूर्व आर्मी कैप्टन बोल्सोनारो 2022 का चुनाव लूला से हार गए थे. उन्हें सितंबर में लूला को पदभार संभालने से रोकने की कोशिश करने का दोषी पाया गया था.
कोर्ट ने उन्हें पांच अपराधों का दोषी पाया, जिसमें एक एक सशस्त्र आपराधिक संगठन बनाना, लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश करना और एक हिंसक तख्तापलट की साजिश रचना शामिल है.
रिपोर्ट के अनुसार, मुकदमा वर्चुअल तरीके से चला और न्यायमूर्ति मोराएस ने घोषणा की कि यह अब अंतिम रूप से पूरा हो चुका है, क्योंकि बोल्सोनारो के बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने सोमवार को निर्धारित अंतिम तारीख तक कोई नयी अपील दाखिल नहीं की थी।
पूर्व राष्ट्रपति अपनी सजा राजधानी ब्रासीलिया स्थित फेडरल पुलिस मुख्यालय में काटेंगे, जहां वह पहले से ही मामले की सुनवाई के समय से ही हिरासत में हैं।
बोल्सोनारो के कार्यकाल के दौरान उनके कई करीबी सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारी भी इस मामले में दोषी ठहराए गए हैं। इनमें पूर्व न्याय मंत्री एंडरसन टोरेस, पूर्व नौसेना कमांडर एडमिरल अल्मीर गार्नियर सांतोस, संस्थागत सुरक्षा मंत्रालय के पूर्व मंत्री जनरल ऑगुस्तो हेलेनो, पूर्व रक्षा मंत्री जनरल पाउलो सर्जियो नोगेइरा, पूर्व चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ जनरल ब्रागा नेटो तथा ब्रा•ाीलियाई खुफिया एजेंसी (एबीआईएन) के पूर्व निदेशक एलेक्•ौंडर डी मोराएस रामागेम शामिल हैं । रामागेम इस समय करअमेरिका में हैं।
जेयर बोल्सोनारो 2019 से 2022 तक ब्रा•ाील के राष्ट्रपति रहे। वे 2022 का राष्ट्रपति चुनाव मौजूदा राष्ट्रपति लुइ•ा इनासियो लूला डा सिल्वा से हार गए थे।
लूला के शपथ ग्रहण के ठीक एक सप्ताह बाद आठ जनवरी 2023 को बोल्सोनारो के हजारों समर्थकों ने ब्रासीलिया में संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन पर ङ्क्षहसक हमला किया तथा तोडफ़ोड़ की। उस दिन पुलिस ने लगभग 2,000 लोगों को गिरफ्तार किया था।
नवंबर 2024 में ब्रा•ाील की संघीय पुलिस ने श्री बोल्सोनारो और उनकी पूर्व सरकार के कई सदस्यों पर तख्तापलट की साजिश रचने, आपराधिक संगठन चलाने तथा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।
सितंबर 2025 की शुरुआत में ब्रा•ाील के सुप्रीम फेडरल ट्रिब्यूनल (एसटीएफ ) ने 70 वर्षीय बोल्सोनारो को तख्तापलट की साजिश रचने का दोषी ठहराते हुए उन्हें 27 साल और तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। ब्रा•ाील में अगला राष्ट्रपति चुनाव अक्टूबर 2026 में निर्धारित है।










