- Homepage
- Entertainment
- रक्षाबंधन के खास मौके पर श्वेता तिवारी का ये सूट चुरा लेगा सबका दिल- इस हसीना के आउटफिट से लीजिए इंस्पिरेशन
रक्षाबंधन के खास मौके पर श्वेता तिवारी का ये सूट चुरा लेगा सबका दिल- इस हसीना के आउटफिट से लीजिए इंस्पिरेशन
श्वेता तिवारी अक्सर ही अपने फिटनेस के साथ–साथ स्टाइल और फैशन से भी ऑडियंस का मन मोह लेती हैं. इस साल रक्षाबंधन के खास मौके पर आप अदाकारा के इन सूट डिजाइन से इंस्पीरेशन ले सकती हैं.
अगर आपको अपना लुक सिंपल के साथ क्लासी भी रखना है तो ऐसा ही सॉलिड कलर के सूट के साथ आप कंट्रास्टिंग दुपट्टा पेयर कर सकती हैं. लंबे इयररिंग्स, खुले बाल और मिनिमल मेकअप रखते हुए आप अपना लुक कंप्लीट करें.
रक्षाबंधन के मौके पर आप श्वेता तिवारी की तरह मिरर वर्क वाला इस तरह की आउटफिट ट्राय कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने अपना लुक हेवी झुमकों को साथ पूरा किया है.
हेवी कारीगरी वाले इस आउटफिट में अदाकारा का अंदाज बहुत ही सादगी भरा लग रहा है. उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ ऑक्सीडाइज्ड इयरिंग्स पेयर किया है.
राखी के खास मौके पर आप श्वेता तिवारी का ये लुक रीक्रिएट कर सकती हैं. अदाकारा की तरह ही फ्लोरल प्रिंट के सूट के साथ आप प्लेन मैचिंग कलर का दुपट्टा पेयर कर सकती हैं. इसके बाद खुले बालों और हेवी इयरिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट करें.
अगर आप रक्षाबंधन पर अपने लुक को सिंपल के साथ एलिगेंट भी रखना चाहती हैं तो उसके लिए चिकनकारी कुर्ती बेस्ट ऑप्शन है. एक्ट्रेस की तरह ही अपने चिकनकारी कुर्ती को खुले बालों और स्टेटमेंट ज्वेलरी से स्टाइल कर आप एक परफेक्ट लुक पा सकती हैं.
हसीना ने यहां हेवी कारीगरी वाली ग्रीन सूट पहना है. इसके साथ उन्होंने कॉन्ट्रास्टिंग ज्वेलरी पेयर की है. आप भी राखी पर ये लुक रीक्रिएट कर सकती हैं.
श्वेता तिवारी का ये अनारकली सूट वाला लुक भी बहुत प्यारा है. आप भी एक्टर से स्टाइलिंग टिप्स लेकर अपने आउटफिट की खूबसूरती को और भी बढ़ा सकती हैं . इस राखी स्टनिंग दिखने के लिए एक्ट्रेस का ये लुक जरूर ट्राय करें.










